उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 24 घंटे में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 18 हजार से पार जाकर 18298 पर पहुंच गयी है। आज 11262 लोग ठीक भी हुए हैं, वहीं राज्य में 159 संक्रमितों की मौत हुई है।
आज जयपुर में सर्वाधिक 4456 संक्रमित मिले। जयपुर में अब तक एक दिन में करीब साढ़े तीन हजार संक्रमित ही आ रहे थे। ये आंकड़े कम होने के बजाए आज जयपुर में 4456 संक्रमितों की पुष्टि होना हांफते और खांसते सिस्टम को बता रहा है। वहीं जोधपुर में आज 2212 और उदयपुर में 1212 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
राज्य में 159 संक्रमितों की मौत में सर्वाधिक जयपुर में 34, जोधपुर में 32, उदयपुर में 12 और सवाईमाधोपुर में 12 संक्रमितों की मौत हुई है।
उदयपुर में 4885 लोगों के टेस्ट में 1212 संक्रमित पाए गए हैं। 1104 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। उदयपुर में एक्टिव केस की संख्या 11574 हो गयी है। इसमें 10273 होम आईसोलेशन में हैं।



