उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते के बीच 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की घोषणा हो गयी है। इसी के चलते उदयपुर में भी प्रशासन ने सेंटर्स पर तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस आयुवर्ग को लगाई जाने वाली वैक्सीन डोज का इंतजार कर रहे हैं।
उदयपुर प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से 45 साल के आयुवर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन शिड्यूल सोमवार से संभव हो सकता है। अभी उदयपुर प्रशासन को इस आयुवर्ग के लिए वैक्सीन प्राप्त नहीं हुई है। संभव है कि इसका शिड्यूल सोमवार से शुरू हो जाएगा।
लोग http://cowin.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर को रजिस्टर करने के बाद अपना नाम, आधार नंबर, लिंग और जन्म वर्ष डालकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद वैक्सीन लेने का शिड्यूल तय होगा। सभी को एक ही दिन में वैक्सीन नहीं लग सकती। इसलिए जिन्होंने खुद को cowin पर रजिस्टर किया है, उनका वैक्सीन की उपलब्धता के अनुरूप दिन और समय तय होगा और उसी अनुरूप उन्हें उस तय हुए सेंटर पर जाकर वैक्सीन लेना होगा।

अभी 45 से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन का शिड्यूल आ रहा है। ऐसे में खुद को रजिस्टर कर लें और जब 18 साल से अधिक लोगों के लिए शिड्यूल तय करने का ऑप्शन ओपन हो जाए, तो अपना शिड्यूल देखकर उस अनुरूप ही वैक्सीनेशन के लिए जाएं।


