AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना संक्रमितों का मनोबल बढ़ाने डाॅक्टर्स ने MB हाॅस्पिटल के कोविड वार्ड में डांस किया, तो PMCH के कोविड वार्ड में योगा करवाया

arln-admin by arln-admin
May 1, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur doctors team dancing and schedule yoga to motivate corona patient in covid ward


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के अस्पतालों में डाॅक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ कोरोना संक्रमितों को बचाने दिन-रात लगे हुए हैं। इस बीच कुछ हाॅस्पिटल संक्रमितों का मनोबल बढ़ाने दवाइयों के अतिरिक्त कुछ और भी सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दो अस्पतालों के डाॅक्टर्स और उनकी टीम ने नई पहल की।

मरीजों के चेहरे खिल उठे

एमबी हाॅस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी विंग का कोविड वार्ड से कुछ देर “कर हर मैदान फतह” गीत से गुंजायमान हो गया।। वार्ड के अंदर डाॅक्टर्स और उनकी टीम इस गीत पर डांस मरीजों का मनोबल बढ़ा रही थी। वार्ड में भर्ती मरीजों के फेस पर ऑक्सीजन मास्क लगे हुए थे, लेकिन इस माहौल में सभी मरीजों के चेहरे खिल उठे। वार्ड इंचार्ज डाॅक्टर राजवीर ने बताया कि मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह एक पहल की गयी है। इससे मरीजों का तनाव कम होगा और मानसिक रूप से मजबूत होने पर वे जल्दी ठीक हो सकेंगे।

ऑक्सीजन लेवल अच्छा होगा

भीलों के बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल के कोविड वार्ड में शुक्रवार को मरीजों को योगा करवाया गया। योग टीचर डाॅक्टर गुनीत मोंगा टीम के साथ वार्ड गयीं, उन मरीजों पर फोकस किया गया, जिनका ऑक्सीजन लेवल कम है। जो संक्रमित बैठ कर योगा कर सकते थे, उन्हें वार्ड में अंदर उनके बेड के आगे बैठाकर ही योगा करवाया गया। डाॅक्टर गुनीत मोंगा ने बताया कि योग के जरिए ऑक्सीजन लेवल को बेहतर किया जा सकता है और मरीज तनाव मुक्त भी होता है। इसलिए हाॅस्पिटल चेयरमैन राहुल अग्रवाल के कहने पर यहां यह पहल की गयी है।

Tags: corona news udaipurdoctor rajveerdoctors dance to motivate corona patientdoctors dance to motivate corona positiveguneet mongaudaipur corona newsudaipur doctors dance in covid ward for patient motivationudaipur positive newsyoga helps increase oxygen level of corona patient

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .