AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिस ASI 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, अपहरण केस में आरोपी नहीं बनाने की एवज में ली रिश्वत

arln-admin by arln-admin
April 19, 2021
Reading Time: 1 min read
police-asi-trapped-taking-20000-rs-bribe-money-in-kota


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को भीमगंज मंडी थाने में एएसआई को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भाई को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि दौसा जिला निवासी परिवादी दर्शन सिंह मीणा ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार भीमगंज मंडी थाने में एक अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकेश मीणा, केशव सैनी, प्रकाश मीणा, भानु सैनी, गिर्राज सैनी आरोपी हैं। इस मुकदमे की जांच एएसआई सुगम कुमार के पास है। इसमें भानु सैनी को 1 साल पहले गिरफ्तार किया था। मुकेश मीणा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश कर 19 तारीख तक रिमांड पर लिया था।

50 हजार रूपए मांगी थी रिश्वत, 10 हजार रुपए ले चुका था

एएसआई सुगम कुमार ने शनिवार की रात 11-12 बजे पुलिस कस्टडी से मुकेश मीणा के मोबाइल से परिवादी के चचेरे भाई बाबूलाल को कॉल कराया और सहआरोपी नहीं बनाने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी। इसकी रिकॉर्डिंग मोबाइल में है।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराने के दौरान 40 हजार रुपए रिश्वत मांगने की जानकारी सामने आई। जिसमें से एएसआई सुगम पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था। आरोपी एएसआई ने सत्यापन के दौरान 10 हजार रुपये और लिए।

जिसके बाद एसीबी ने सोमवार को ट्रेप कार्रवाई का आयोजन किया। एएसआई सुगम कुमार ने परिवादी को शेष राशि 20 हजार रुपए लेकर थाने बुलाया। वहां अनुसंधान कक्ष में बैठकर रिश्वत राशि लेते समय एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की कोटा के कंसुआ, गुरुद्वारे के पास स्थित उसके आवास पर जांच चल रही है।

Tags: asi trapped taking bribe in kotakota corruption newskota news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .