उदयपुर,(ARLive News)। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल हाॅस्पिटल के अधिग्रहण के आदेश जारी किए हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोविड रोगियों के उपचार के लिए इस अस्पताल का अधिग्रहण किया है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जीबीएच जनरल हाॅस्पिटल के सामान्य बेड वाले वार्ड का समस्त चिकित्साकमियों व मेडिकल संसाधनों सहित अधिग्रहण किया गया है। अब यहां कोविड संक्रमितों का उपचार किया जाएगा।
उदयपुर में 7297 हुए एक्टिव केस
उदयपुर में आज 783 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे उदयपुर में कोरोना के 7297 एक्टिव केस हो गए हैं। आज शहरी क्षेत्र में 537 और ग्रामीण क्षेत्र में 246 संक्रमित हैं।


