जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज कोरोना संक्रमितों के 6658 मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं राज्य में 33 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। कोरोना को नियंत्रित करने के राज्य सरकार के हर प्रयास विफल होते जा रहे हैं। राज्य में आए 6658 संक्रमितों में सर्वाधिक जयपुर में 848, जोधपुर में 847, उदयपुर में 711, कोटा में 638, अलवर में 361, भीलवाड़ा में 332 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में एक्टिव केस 49276 हो गए हैं।
उदयपुर जिले में 3198 लोगों की कोरोना जांच में 711 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 559 शहरी क्षेत्र और 152 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिले में एक्टिव केस 6287 हो गए हैं। इसमें 5575 होम आईसोलेषन में हैं। उदयपुर में आज 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं 133 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। हालां कि संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, ठीक होने वालों की संख्या उसके अनुपात में काफी कम है।
उदयपुर में कोरोना संक्रमण से परिवहन विभाग के एमसीएसआई अरविंद वीरवाल की आज मौत हो गयी है। अरविंद वीरवाल चित्तौड़गढ़ में कार्यरत थे। संक्रमित होने के बाद उदयपुर के अस्पताल में भर्ती थे।
चूंकि संक्रमण पिछले एक सप्ताह से तेजी से बढ़ रहा है और इससे केस भी बढ़े हैं। अब तक किसी कोरोना संक्रमित को ठीक होने में कम से कम 10 से 14 दिन का समय लगता ही है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा होगा। प्रषासन ने अपील की है कि लोग ध्यान रखें, ताकि कोरोना संक्रमण के फैलने की दर को कम किया जा सके।
संभाग के राजसमंद और डूंगरपुर 200 पार
उदयपुर संभाग में राजसमंद जिले में आज 247 संक्रमित पाए गए हैं, वहां उपचुनाव के दौरान हो रही रैलियां और कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन से संक्रमितों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है। वहीं डूंगरपुर में आज 239 संक्रमित मिले हैं, यहां होली के बाद से लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 174, बांसवाड़ा में 66 और प्रतापगढ़ में 51 संक्रमित मिले हैं।
अन्य खबरों के लिए वेबसाइट के होमपेज https://www.arlivenews.com पर जाएं



