https://sites.google.com/view/covidudr/home इस वेबसाइट पर जानिए उदयपुर में बेड की उपलब्धता
उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में बढ़ता कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करना मुश्किल होता जा रहा है। प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लोग कोरोना प्रोटोकाॅल की पालना करें। मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसी बीच सीएमएचओ डाॅक्टर दिनेश खराड़ी ने जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी दी है।
सीएमएचओ ने बताया कि उदयपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में 44 प्रतिशत बेड पर मरीज भर्ती हैं। 2063 बेड हैं, इसमें 932 भर चुके हैं। आक्सीजन बेड 711 में से 387 भर चुके हैं। आईसीयू-नाॅन-वेंटीलेटर 140 बेड हैं, इसमें 119 भर चुके हैं। आईसीयू-वेंटीलेटर बेड 217 में से 126 भर चुके हैं। ऐसे में लोग लापरवाहियां नहीं बरतें।
आमजन की सहूलियत के लिए प्रशासन उदयपुर के सभी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की अपडेट डिटेल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा रहा है। ऐसे में मरीज के परिजन अस्पताल में बेड की पड़ताल कर रहे हैं तो वे https://sites.google.com/view/covidudr/home इस वेबसाइट पर जाकर भी सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी ले सकते हैं।

घबराएं नहीं, आक्सीजन लेवल चेक करते रहें
सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में अभी 4922 एक्टिव केस हैं। इसमें 4209 होम आईसोलेषन में हैं। अगर कोई व्यक्ति जिसमें लक्षण नहीं हैं, या बहुत मामूली से लक्षण है और वह कोरोना पाॅजिटिव आ गया है, तो घबराए नहीं। चिकित्सकों द्वारा बताई गयीं दवाईयां लेता रहे। हर घंटे अपना आक्सीजन लेवल चेक करे, आक्सीजन लेवल 95 है, तब तक घबराने की जरूरत नहीं हैं। आॅक्सीजन लेवल 95 से कम आ रहा है तो तत्काल हाॅस्पिटल पहुंचकर चिकित्सक को दिखाएं।


