AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में हो रहे कोरोना टेस्ट में हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित : आज जिले में 864 कोरोना संक्रमित

arln-admin by arln-admin
April 11, 2021
Reading Time: 1 min read
उदयपुर में हो रहे कोरोना टेस्ट में हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित : आज जिले में 864 कोरोना संक्रमित


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में फैल रहे कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने बताया कि राजस्थान में सबसे ज्यादा संक्रमण दर उदयपुर में है। राज्य में बड़ी संख्या में कोरोना टेस्ट किये जा रहे हैं, उदयपुर में हो रहे कोरोना टेस्ट में हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित आ रहा है, यहां पॉजिटिविटी दर 30% पहुंच गई है। जबकि कोटा, जोधपुर और जयपुर में शनिवार को पॉजिटिविटी दर क्रमशः 22, 15 और 8.4 प्रतिशत रही है।

ऐसे में आमजन से अपील है कि वे मास्क लगाने, सोशल डिस्टेनसिंग सही कोविड प्रोटोकॉल की पालना करें, नहीं तो सरकार को सख्ती करनी पड़ेगी।

आज रविवार को उदयपुर में 864 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 24 घन्टे में 3132 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 864 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 637 और ग्रामीण क्षेत्र में 227 संक्रमित मिले हैं।

रात 8 बजे तक ही हो सकेगी फ़ूड टेक अवे एंड डिलीवरी

शहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए कलक्टर चेतन देवड़ा ने निर्देश जारी किए हैं कि अब नाइट कर्फ्यू के दौरान रेस्टोरेंट्स जोमेटो, स्वीगी या ग्रोफर्स जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से रात 8 बजे तक ही टेक-अवे एवं डिलीवरी कर सकते हैं। रात्रि 8 बजे बंद कर दिए जावें ताकि संबंधित स्टाफ रात्रि 8.30 तक अपने घर पहुंच जावें।

शहर के अस्पतालों में 66% आईसीयू और ऑक्सीजन बेड फुल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि उदयपुर में संक्रमण दर 30% होने के साथ ही, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उदयपुर शहर के अस्पतालों में 66% आईसीयू और ऑक्सीजन बेड फुल हैं।

टीके उपलब्ध नहीं, रोकना पड़ सकता है टीकाकरण अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया राजस्थान में कई स्थानों पर कोविड टीकाकरण का काम रोकना पड़ सकता है। शनिवार को कई जिलों में वैक्सीन खत्म हो गई है। केंद्र सरकार ने रविवार को वैक्सीन के 4 लाख डोज उपलब्ध कराने की बात कही है, लेकिन हमारे पास 5 लाख 80 हजार वैक्सीन प्रतिदिन लगाने की क्षमता है, जो देश में सर्वाधिक है। ऐसे में, 4 लाख डोज एक दिन में लगाने के लिए भी पर्याप्त नहीं होगी। सभी उपलब्ध वैक्सीन की डोज लगा देने के बाद राजस्थान चाहकर भी 11 अप्रेल से 14 अप्रेल के दौरान केंद्र सरकार के ‘टीका उत्सव‘ में दुर्भाग्य से नहीं मना सकेगा।

Tags: corona positive in udaipurcorona update on ar live newscorona update Udaipurcovid-19 in Udaipurudaipur corona positive newsudaipur corona positive update newsudaipur covid-19 caseUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .