AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एक ही बाइक पर सवार 4 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, चारों की मौके पर ही मौत

arln-admin by arln-admin
April 8, 2021
Reading Time: 1 min read
4 youth dies after bike hit by truck in nagaur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नागौर,(ARLive news)। जिले के डेगाना-खाटू हाइवे पर लंगोड़ के पास बुधवार शाम करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार 4 दोस्तों को कुचला। ट्रक ने पहले बाइक को सामने से टक्कर मारी, फिर बाइक समेत चारों दोस्तों के गिरने पर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा चारों शव ट्रक के पहियों में फंसे हैं। जिन्हें देर रात तक जेसीबी की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। शवों को डेगाना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। वहां गुरुवार सुबह 8 शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार रावलियावास गांव निवासी 17 वर्षीय राहुल पुत्र कालू राम, 23 वर्षीय सांवराराम पुत्र बंशीलाल, 22 वर्षीय सोनू पुत्र रामनिवास और खींवसर के भेड़ गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई कुचामन में रहकर सेना की तैयारी कर रहे थे। यह चारों युवक अरविंद की बाइक पर सवार होकर किसी शादी में शिरकत करके कुचामन से रावलियावास गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रावलियावास गांव से महज 5 किमी दूर डेगाना-खाटू हाइवे पर लंगोड़ के पास सामने से आ रहे सीमेंट की बोरियों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर से इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद युवकों के नीचे गिरने पर उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। ट्रक के पहियों में फंसने से चारों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

Tags: four died in bike truck accident nagaurnagaur newsnagaur road accidentroad accidentyouth dies after bike hit by truck in nagaur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .