AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में कुल जांचों में संक्रमितों की संख्या 2 माह में 1.3% से बढ़कर 17% हुई : आज जिले में 410 कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने सीज की दुकानें

arln-admin by arln-admin
April 7, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur corona update news highest covid-19 positive case crosses 400 in one day udaipur on 7 april 2021


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण उदयपुर में भी कहर बरपा रहा है। दिन-ब-दिन बढ़ते कोरोना आंकड़ों के चलते उदयपुर जिले में कुल जांचों में संक्रमित मिलने वालों का प्रतिशत 1.3% से बढ़ते-बढ़ते 17% हो गया है। यह दर अब तक के पूरे कोरोना काल में सर्वाधिक और डराने वाली भी है। आज मिले 410 संक्रमितों में 308 शहरी क्षेत्र और 102 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1820 हो गयी है। इमसें 1397 लोग होम आईसोलेशन में हैं।

उदयपुर में आज अब तक के सर्वाधिक 410 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटों में 2417 लोगों की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें 410 कोरोना संक्रमित पाए गए। मतलब कि कुल जांचों में संक्रमितों का प्रतिशत करीब 17% है। जबकि जनवरी में कुल जांचों में संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों का प्रतिशत घटकर मात्र 1.3% रह गया था।

पिछले आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अभी जो स्थिति है, ऐसी ही स्थिति दीपावली के दिनों में हुई थी। 14 नवंबर 2020 को दीपावली थी और 15 नवंबर 2020 को उदयपुर में 383 लोगों की जांच हुई थी, इसमें 72 लोग संक्रमित पाए गए थे। मतलब तब कुल जांचों में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों का प्रतिशत 18.79% था। ऐसी ही स्थिति कोरोना की दूसरी लहर में होली के बाद बनी है।

प्रशासन-पुलिस ने बाजार में पैदल चलकर स्थिति देखी और चालान बनाए

बुधवार शाम को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अशोक कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा के निर्देशन में टीमों ने कई दुकानों पर छापामार कार्यवाही की और सोशल डिस्टेंसिंग के अभाव व कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना नहीं करने पर सीज भी किया।

पुलिस-प्रशासन की इस संयुक्त टीम ने शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र बापू बाजार से अपनी कार्यवाही की शुरूआत की और यहां पर एक-एक दुकान पर कोविड प्रोटोकॉल की पालना के संबंध में जानकारी ली। टीम द्वारा मौके की विडियोग्राफी करवाते हुए अवहेलना एवं उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर चालान भी बनाये। कार्यवाही के दौरान बापू बाजार स्थित शराब की दुकान वाइन जोन पर बड़ी संख्या में ग्राहकों के मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं किए जाने की स्थिति पर दुकान को सीज किया गया।

Tags: corona blast in udaipurcorona update news udaipurcorona update on ar live newscovid19 positive case in udaipurudaipur corona newsudaipur corona positive case crosses 400udaipur corona update newsUdaipur newsuncontrolled corona in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .