AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गोगुंदा वन क्षेत्र में पैंथर ने किया वृद्धा का शिकार : पैंथर ने शव खाया, आदमखोर बनने का अंदेशा

arln-admin by arln-admin
April 6, 2021
Reading Time: 1 min read
panther-kills-old-lady-in-gogunda-udaipur leopard may become man eater


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव के नजदीक वन क्षेत्र में पैंथर ने वृद्धा का शिकार कर उसे मार दिया है। आज मंगलवार सुबह जंगल के काफी अंदर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। पैंथर ने शव का कुछ हिस्सा खाया भी है, ऐसे में उसके आदमखोर बनने का खतरा भी ग्रामीणों पर मंडरा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है और वे इस पैंथर को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। सूचना पर वन अधिकारी और गोगुंदा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसीएफ देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि मूड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय महिला नवली बाई गमेती सोमवार को बकरियां चराने जंगल की ओर गयी थी। शाम को जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाष शुरू की, लेकिन सोमवार रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। आज परिजन ग्रामीणों की मदद से जंगल के काफी अंदर तक गए तो महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

वन कर्मी कर रहे हैं पैंथर को ट्रैक

वन अधिकारी ने बताया कि वनकर्मियों की टीमें जंगल के अंदर पैंथर का मूवमेंट पगपार्क के जरिए ट्रैक कर रहे हैं। संभवत पैंथर ने जंगल में दिखी महिला का शिकार सोमवार दिन में किया होगा और शव को जंगल के अंदरूनी क्षेत्र में ले गया होगा। ज्यादातर पैंथर अटैक में पैंथर शव को खाता नहीं है, लेकिन इस मामले में रातभर में पैंथर ने शव को खाया है, ऐसे में इस बात की भी तहकीकात की जाएगी कि वह आदमखोर न बन जाए।

Tags: forest huntforest news udaipurgogunda panther attack on ladyLeopard kills lady in gogunda udaipurman eater leopardman eater pantherman eater panther in udaipurUdaipur breaking newsudaipur man eater leopardUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .