AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

21 लाख रूपए का सोना लेकर दुबई से जयपुर एयरपोर्ट आया युवक पकड़ा गया : शेक बनाने वाले मिक्सर की मोटर में छुपाया हुआ था सोना

arln-admin by arln-admin
April 6, 2021
Reading Time: 1 min read
gold smuggling at jaipur airport gold seized from dubai passenger


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने दुबई की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे एक युवक को 461 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के सामान में छुपा 461 ग्राम सोना भी सीज किया गया है। यह सोना शेक बनाने वाले मिक्सर के अंदर लगी मोटर में छुपाया हुआ था। सोने की बाजार कीमत 21 लाख 36 हजार 369 रुपए बताई जा रही है।

मुख्य तस्कर इतने शातिर कि मात्र 1000 रूपए के बदले ही युवक से करा ली सोना तस्करी

कस्टम कमिश्नर सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त आयुक्त एमएल शेरा की टीम ने यह कार्यवाही की है। अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि पकड़ा गया 23 साल का युवक द्वारका गुजरात का रहने वाला है और दुबई में शिप पर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता है। युवक से हुई प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दुबई से आते वक्त युवक को दुबई में ही एक व्यक्ति मिला। उसने युवक को एक मशीन दी और कहा कि जयपुर एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति मिलेगा, उसे यह मशीन दे देना। मशीन लाने के लिए वह आदमी जयपुर एयरपोर्ट पर युवक को 1000 रूपए दे देगा। युवक ने साधारण मशीन समझकर रख ली और फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट आ गया। ऐसे में संदेह है कि मुख्य तस्कर कोई और हैं, जिन्होंने युवक को सोना तस्करी के लिए मोहरा बनाया।

युवक की ट्रॉली बैग में मशीन डिटेक्ट हुई तो शक हुआ

कस्टम अधिकारी ने बताया कि आज मंगलवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर लगेज की जांच हो रही थी, तभी स्केनिंग मशीन में युवक की ट्रॉली बैग में मशीन डिटेक्ट हुई। इस पर कस्टम विभाग के कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने ट्रॉली बैग से मिक्सर मशीन बाहर निकाली और उसे खुलवाया। मिक्सर की मोटर के नीचे गोल एक काले रंग का मैटल दिखा। कस्टम टीम ने जब इस मैटल को कटवाया तो उसमें से सोना निकला। युवक से जब अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि यह मशीन उसे दुबई में ही एक व्यक्ति ने दी थी। उसी ने दुबई से जयपुर तक का एयरटिकट दिया और कहा कि एयरपोर्ट के बाहर ये मशीन एक व्यक्ति तुमसे लेगा, जिसे दे देना।

एक सप्ताह में तस्करी का चौथा मामला

जयपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट से पहुंचे यात्री द्वारा तस्करी कर सोना लाने का यह एक सप्ताह में चैथा मामला है। 31 मार्च को विभाग की ओर से तीन अलग-अलग मामलों में एक किलो 130 ग्राम सोना पकड़ा था। जिसका बाजार मूल्य लगभग 52 लाख रुपए था।

Tags: custom seized gold from passenger at jaipur airportgold seized from dubai passenger at jaipur airportgold smugglinggold smuggling at jaipur airportjaipur airportjaipur newsrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .