जयपुर,(ARLive news)। IPL मैच में चैके-छक्कों से क्रिकेट सट्टा बाजार भी गरम है। इसी को लेकर सोमवार को जयपुर पुलिस ने एक फार्म हाउस में इकट्ठा हुए 22 सटोरियों को 2 लाख रूपए नकद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सट्टे में उपयोग लिए जा रहे 24 मोबाइल फोन भी सटोरियों से बरामद किए हैं। ये सभी सटोरिए सट्टा लगाने की रणनीति बनाने एक साथ इकट्ठा हुए थे।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण हरेन्द्र महावर ने बताया कि आईपीएल मैच के आयोजन को देखते हुए सटोरियों पर निगरानी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थी। कई दिनों की पड़ताल के बाद रविवार देर रात को सूचना मिली कि जयपुर शहर के अधिकांश सटोरिये मुहाना थाना इलाके में इस्कॉन रोड स्थित श्री बालाजी पैराडाईज फार्म हाउस में बने मैरिज गार्डन में इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे हैं। ये सटोरिए आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने की रणनीति भी बना रहे हैं। इस पर टीम ने वहां दबिश दी और सटोरियों को गिरफ्तार किया।


