AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपचुनाव के लिए राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ पहुंचे, पायलट भी साथ दिखे

arln-admin by arln-admin
March 30, 2021
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot or sachin pilot rally in rajsamand sahada and sujangarh for by election


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ में होने वाले उप चुनाव के लिए सभाएं कीं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी उनके साथ दिखायी दिए। मुख्यमंत्री गहलोत हेलिकॉप्टर से पहले सुजानगढ़, फिर सहाड़ा और राजसमंद पहुंचे।

अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार के करीब ढाई साल बचे हैं। ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं। राजसमंद में उन्होंने सरकार की योजनाओं और उनसे होने वाले फायदों की जानकारी दी। गहलोत ने 1 अप्रेल से राजस्थान के हर नागरिक के लिए शुरू हो रही बीमा योजना सहित इस साल बजट की हुईं प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी।

सहाड़ा में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस प्रेसीडेंट सोनिया गांधी ने महिला को उम्मीदवार बनाया है। गायत्री त्रिवेदी जो पहले भी प्रधान के रूप में कार्य कर चुकी है। अब भी गायत्री त्रिवेदी यहां के जो भी काम लेकर आएंगी, हम सब मिलकर उन्हें शिद्दत के साथ पूरा करेंगे। जब मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री बना था तब हमने चंबल से पानी लाने का वादा किया था, जो वादा हमने निभाया है। यह 1000 करोड़ की योजना थी, जो बड़ी बात थी। अभी भी कुछ इलाका छूटा हुआ है, उसमें भी हम पानी लाएंगे, ये वादा करते हैं।

कांग्रेस को जिताओगे तो सरकार की मजबूती का संदेश जाएगा

उन्होंने कहा कि ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। यदि सीट कांग्रेस को जिताओगे तो कई संदेश जाएगाए सरकार की मजबूती का संदेश जाएगा। आपके वोटों के आधार पर ही सबकी राय बनती है कि जनता किसके साथ है। यदि आप मेरा साथ दोगेए सरकार का दोगेए हम सबका दोगे तो अधिकारी भी समझेगा कि जनता सरकार के साथ खङी है। तो वे फिर दौड़.दौड़कर काम करेंगेए आपको न्याय दिलाएंगे।

सरकार जो भी हो, मजबूत रहनी चाहिए

उन्होंने कहा कि चाहे जिस पार्टी की सरकार होए मजबूत रहनी चाहिए। भाजपा के लोक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते रहते हैंए उनमें कोई दम नहीं है। आज तो लोकतंत्र ही खतरे में है। आज कोई खुलकर बात नहीं कर सकता। आज कोई बात करता है तो उसे जेल डाल देते हैं। एक 22 साल की लड़की को बेंगलुरु से पकड़ लाए। देश की पूरी दुनिया में बदनामी हुई। मोदी विदेश जााते थेए तब स्वागत होता थाए लेकिन आज वहां आलोचना होती है। किसानों की बात भी नहीं सुनी जा रही है। राजस्थान में कोई हमारी सरकार की आलोचना करता है तो हम सुनतेएसमझते हैं।

हमने कई वादे पूरे किए हैं

उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में 500 से अधिक लङकियां पढ़ेंगीएउसे कॉलेज बना दिया जाएगा। केंद्र के कृषि कानूनों को हमने राज्य में लागू नहीं किया है। 15 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिलना लागू हो गया हैए 15 जिलों में अगले डेढ़ साल में लागू हो जाएगी। पशुपालकों को 2रुपये प्रति लीटर बोनस दे रहे हैं। कोरोना काल में ही सभी ने मिलकर काम किया। 35 लाख गरीबों के खाते में 3500 डाल चुके हैंए और अगले एक दो माह में एक.एक हजार करके दो हजार रुपये और डालेंगे।

उन्होंने कहा कि कि उपचुनाव की तीनों सीटों पर हमें जिताओ। उम्मीदवार तो एक प्रतीक होता है। आपसे अपील है कि गायत्री त्रिवेदी को जिताएंए उन्होंने जो वादे किएए वो हम सब मिलकर पूरा करेंगे।

चुनाव के दिन सारी बातें भूल कर कांग्रेस को जिताना है : सचिन पायलट

सभा में सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत सोच-समझ कर गायत्री त्रिवेदी को मैदान में उतारा है। केंद्र सरकार हर चीज हमारे ऊपर थोप रही है, चाहे कृषि कानून हों या महंगाई इन्हें हटाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाना है तो ये तीनों सीटें जिताना जरूरी हैं। आज हम सबको सोच समझकर एक दूसरे का साथ देना है। यदि हम तीनों सीटें जितते हैं तो संदेश जाएगाए मजबूती काए संगठन का और सरकार के कामकाज का। चुनाव के दिन सारी बातें भूल कर कांग्रेस को जिताना है ताकि कांग्रेस की मजबूती और एकता का संदेश जाए।

Tags: CM Ashok Gehlotcm ashok gehlot rally in rajsamand by electionrajsamand by electionsachin pilot

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .