AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मंदबुद्धि युवति से गैंग रेप करने वाले दरिंदों को पुलिस ने धर-दबोचा

arln-admin by arln-admin
March 25, 2021
Reading Time: 1 min read
मंदबुद्धि युवति से गैंग रेप करने वाले दरिंदों को पुलिस ने धर-दबोचा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। गोगुन्दा थाना क्षेत्र की विमंदित युवति के अपहरण और गैंग रेप मामले में जिला पुलिस ने तीनों दरिंदों को धर दबोचा है। तीनों ही ओगणा के रहने वाले है और क्षेत्र से भली भांति वाकिफ थे।

एसपी राजीव पचार ने बताया कि युवति के अपहरण और गैंग रेप के आरोप में ओगणा के नेता जी का बारा निवासी लक्ष्मण (35) पुत्र गन्ना वडेरा, हरीश (22) पुत्र वरदा गोरणा और कंथारिया समिजा गांव निवासी कावा उर्फ रमेश (20) पुत्र गुल्ला खराडी को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश लक्ष्मण के खिलाफ अम्बामाता, नाई, ओगणा में चोरी, लूट के मामले दर्ज है।

युवति को अकेला देख बिगड़ी नियत

एडी.एसपी अनंत कुमार ने बताया कि ये तीनो उदयपुर में रोज दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। 21 मार्च को इन तीनों की साईफन चौराहे पर मुलाकात हुई, तीनों को जब मजदूरी नहीं मिली तो एक ही क्षेत्र से होने के कारण तीनों वापस घर के लिए उदयपुर साईफन चौराहे से एक साथ रवाना हो गए। रास्ते मे लौटते समय गोगुन्दा से सूरजगढ़ से होकर सेनवाड़ गांव की तरफ जा रहे थे। सेनवाड़ा के रास्ते मे आमरी के पास युवति खड़ी मिली। उससे रास्ता पूछा तो इन्हें उसके मंदबुद्धि होने का पता चला। अकेली लड़की को देखकर तीनों की नियत खराब हो गयी। तीनों ने युवति के विमंदित होने का फायदा उठाकर उसका अपहरण किया और जबरन उसे जंगल और पहाड़ियों के बीच सुनसान इलाके में ले गए। जहां युवति के हांथ-पैर बांधकर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। युवति ने विरोध किया तो उसके सिर और चेहरे पर पत्थर मारकर चोटें पहुंचा लहुलुहान कर दिया। युवति के साथ रेप करने के बाद तीनों फरार हो गए और किसी को सन्देह नहीं हो तो उदयपुर आकर मजदूरी करने लगे।

पुलिस के पारम्परिक तरीकों से सुराग जुटाकर दरिंदों को पकड़ा

घटना के खुलासे में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनन्त कुमार के नेतृत्व में तीन उपअधीक्षक प्रेम धणदे, गिरधर सिंह, चेतना भाटी पुलिस तीन पुलिस निरीक्षक व लगभग 200 पुलिस कर्मी लगे। जिनके द्वारा क्षेत्र की समस्त शराब की दुकान, पैट्रोल पम्प, नाई की दुकान (एक आरोपी के बाल लाल होने के कारण), किराने की दुकान, क्षेत्र के टेक्सी चालक व टेक्सी स्टेण्ड, 18-30 वर्ष के प्रत्येक गांव के युवा (आसपास के क्षेत्र) की जांच की। आस पास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले, मोबाईल तकनीकी की जांच कर प्रकरण का खुलासा किया गया।

इनका रहा विशेष योगदान : उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना गोवर्धनविलास के हैडकांस्टेबल मनोहर सिंह, गणेश सिंह, कांस्टेबल दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

गांवों के हर प्रमुख मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू

एसपी ने बताया कि उदयपुर में इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम व अपराध के खुलासे हेतु तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमे 30 जून तक समस्त बीट कांस्टेबल को उत्तरदायित्व दिया गया है कि अपनी बीट में महत्वपूर्ण सडकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों इत्यादि पर तीन-तीन नये कैमरे रात्रि विजन सहित लगवायेगें। इस हेतु सभी नागरिकों, धर्मगुरूओं, व्यापारियों, व्यापार मण्डलों, जन प्रतिनिधियो, धार्मिक स्थलो, विधालयो से अपील है कि इस अभियान में अधिकाधिक सहयोग दे, ताकि अपराधो की रोकथाम व आरोपीयो को पकडा जा सके।

Tags: gang rapelatest news udaipurrape in rajasthanUdaipur breaking newsudaipur gang rapeudaipur gang rape accused arrestedUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .