जयपुर,(ARLive News)। विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें भाजपा ने राजसमन्द सीट पर दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भीलवाड़ा के सहाड़ा सीट पर रतनलाल जाट और चुरू के सुजानगढ़ से खेमाराम मेघवाल को टिकट मिली है।
राजसमंद प्रत्याशी दीप्ति किरण माहेश्वरी की बेटी हैं। 33 वर्षीय दीप्ति ने उच्च शिक्षा में उदयपुर आईआईएम से डिप्लोमा, मुंबई से एमबीए और पुणे से बीबीए किया है। इनके पति मार्बल उद्यमी हैं।



