उदयपुर/गोगुंदा,(ARLive news)। गोगुन्दा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक मंदबुद्धि युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही एसपी राजीव पचार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सूरजगढ़ में मंगलवार शाम को एक मंदबुद्धि युवती घर के आस-पास ही घूम रही थी। तभी कुछ युवक उसको मोटरसाइकिल पर बिठाकर ओगणा मार्ग पर ले गए। जहां युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और सभी आरोपी मोके से फरार हो गए।इधर युवती के गायब होने पर परिजनों ने इधर उधर ढूंढा, तो युवति बेहद खराब हालात में मिली। परिजन तुरंत गोगुंदा थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया है। गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी बताए जा रहे हैं।
जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर नाकाबंदी की, लेकिन रात तक भी आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लग सका है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार मौके पर पहुँचे साथ ही एफ एस एल व डॉग स्कवायड टीम भी मौके पर पहुँची।


