AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सूलंबर थाने के पुलिस अधिकारी के नाम पर 10 हजार रूपए रिश्वत लेता दलाल वार्ड पंच गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
March 23, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest ward panch taking bribe on behalf of police station officer in salumber


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को सूलंबर के डाल ग्राम पंचायत के वार्ड पंच पुरूषोत्तम जोशी को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वार्ड पंच यह राशि चोरी के मामले में आरोपी को राहत दिलाने के लिए सलूंबर थाने के पुलिस अधिकारी के नाम पर आरोपी की मां से ले रहा था।

एडिएसपी उमेश ओझा ने बताया कि 19 मार्च को परिवादी रोड़ी बाई ने एसीबी कार्यालय में वार्ड पंच पुरूषोत्तम जोशी के रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादिया के पुत्र के नाम से सलूंबर थाने में चोरी का मामला दर्ज है। जांच थाने के पुलिस अधिकारी ही कर रहे हैं। इस मामले में चोरी हुए सामान की बरामदगी परिवादी के बेटे से नहीं दिखाने, गिरफ्तारी के बाद जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने और रिमांड के दौरान मारपीट नहीं करने की एवज में डरा धमकाकर पुरूषोत्तम जोशी परिवादिया से 10 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है।

वार्ड पंच पुरूषोत्तम ने परिवादिया को भरोसा दिलाया कि वह 10 हजार रूपए दे देगी तो उसके बेटे को पुलिस वाले मामले में राहत दे देंगे, इसके लिए यह रिश्वत राशि थाने के पुलिस अधिकारी के पास जाएगी। परिवादिया की शिकायत का एसीबी ने सत्यापन किया तो वार्ड पंच पुरूषोत्तम जोशी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज एसीबी टीम सलूंबर पहुंची। वहां जैसे ही पुरूषोत्तम जोशी ने परिवादिया से रिश्वत के 10 हजार रूपए लिए, एसीबी टीम ने उसे धर दबोचा।

पुलिस की भूमिका की जांच होगी

एसीबी सलूंबर थाने में इस चोरी के मामले की जांच से जुड़े पुलिस कर्मी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करेगी। इससे यह भी खुलासा हुआ है कि थानों में बदमाशों से मारपीट नहीं करने की एवज में भी उनसे रिश्वत ली जाती है।

केसीसी लोन के नाम पर भी करता है ग्रामीणों से वसूली

एसीबी पड़ताल में सामने आया है कि वार्ड पंच पुरूषोत्तम गांव में किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी लोन करवाने के नाम पर भी किसानों से वसूली करता है।

एसीबी टीम: पुलिस निरीक्षक हरीशचन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, हेडकांस्टेबल रमेश चंद, मुनीर मोहम्मद, कांस्टेबल बिंदु, दलपत सिंह, अषोक कुमार, टीकाराम और दिनेश कुमार की टीम ने इस ट्रेप को अंजाम दिया।

Tags: acbacb arrest ward panch taking bribecorruption in panchayat udaipurudaipurudaipur ACBUdaipur breaking newsUdaipur newsudaipur salumber police stationward panch taking bribe

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .