AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चित्तौड़गढ़ में पुलिस ASI को लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा: महिला ने ASI पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

arln-admin by arln-admin
March 23, 2021
Reading Time: 1 min read
rape alligation on police asi in chittodgarh rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्तौड़गढ़,(ARLive news)। चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने एक पुलिस एएसआई श्याम लाल को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा और उसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया। पुलिसकर्मी पर गांव की महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एएसआई को पेड़ से बांधकर पीटा।

महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला चंदेरिया थाने में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इधर एएसआई ने भी महिला के आरोपों को झूठा बताते हुए महिला के परिजन और ग्रामीणों के खिलाफ जांच में बाधा डालने, उसे जबरन बांधकर पीटने का मामला दर्ज करवाया है।

महिला के बयान लेने के बहाने उसके घर पहुंचा था पुलिसकर्मी

मामला चंदेरिया थाना क्षेत्र का है। यहां 13 मार्च को एक व्यक्ति की भैंस गायब हो गई थी। उसने अपने ही छोटे बेटे पर संदेह जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। उस व्यक्ति का छोटा बेटा किसी अन्य महिला के साथ दूसरे गांव में रह रहा था। मामले की जांच के लिए चौकी इंचार्ज एएसआई श्याम लाल उस व्यक्ति के छोटे बेटे के घर पहुंचे। जहां वे उस महिला से मिले जो भैंस मालिक के छोटे बेटे के साथ रह रही थी।

पीडित महिला ने ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार को एएसआई ने घर आकर पहले 5 हजार रुपए मांगे थे। महिला ने इसमें असमर्थता जताई तो पुलिसकर्मी ने अगली सुबह आने की बात कही। मामले में बयान देने के लिए सोमवार दोपहर महिला ने एएसआई को फोन कर घर बुलाया। महिला का आरोप है कि बयान लेने के बहाने जब पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे तो वह सीधे उसके कमरे में घुस आए और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला के जेठ एएसआई को ढूंढते हुए कमरे में आ गए और उन्होंनें एएसआई को खींचकर बाहर निकाला।

आसपास के लोगों ने एएसआई श्यामलाल को नीम के पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर उसे को छुड़ाया। थाने में दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आरोपी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे लाइन हाजिर कर दिया। मंगलवार को महिला का मेडिकल कराया गया।

एएसआई ने घटनाक्रम को साजिश बताया

एएसआई श्यामलाल ने घटना को साजिश बताया और इसमें विभाग के एक पुलिसकर्मी के शामिल होने का संदेह जताया। आरोपी श्यामलाल के अनुसार उसे बंधक बनाते समय एक सब इंस्पेक्टर और उसके रिश्तेदार भी मौजूद थे। उनसे जुड़े एक मामले में सच्चाई नहीं होने पर एफआर लगाने से वे रंजिश रखते हैं। पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म के आरोपों को भी गलत बताया है।

Tags: chittodgarh breaking newsChittodgarh newsChittodgarh policeChittodgarh police asi rape caserajasthan breaking newsRajasthan Policerape alligation on policeUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .