AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हाउसिंग बोर्ड का प्रोजेक्ट इंजीनियर 1 लाख लेते गिरफ्तार, 5 करोड़ के टेंडर की टेक्नीकल बिड की फाइल पास करने के लिए मांगी थी रिश्वत

arln-admin by arln-admin
March 19, 2021
Reading Time: 1 min read
jaipur acb arrests housing board project engineer taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की टीम ने शुक्रवार को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट इंजीनियर विजय कुमार को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंजीनियर विजय कुमार ने यह राशि परिवादी से उसका 5 करोड़ का टेंडर पास करने की एवज में मांगी थी।

एसीबी निरीक्षक नीरज भारद्वाज ने बताया कि परिवादी एक ठेकेदार है। उसने हाउसिंग बोर्ड में इलेक्ट्रिक ब्रांच में प्रोजेक्ट इंजीनियर विजय कुमार के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि प्रताप नगर में बन रहे कोचिंग हब में इलेक्ट्रिक का ठेका लेने के लिए एक फाइल हाउसिंग बोर्ड में लगाई थी।

इंजीनियर ने ठेकेदार को रिश्वत राशि लेकर उसके घर ही बुला लिया

इसके लिए बकायदा टेंडर निकले थे। यह 5.5 करोड़ रुपए के काम का टेंडर था। इसकी टेक्निकल बिड की जांच प्रोजेक्ट इंजीनियर विजय कुमार के पास थी। इस टेक्निकल बिड के संबंध में फाइल पास करने के एवज में विजय कुमार ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का एसीबी ने सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि।

इंजीनियर विजय कुमार ने परिवादी को आज रिश्वत राशि लेकर उसके घर ही बुला लिया था। विजय कुमार ने उसके घर पर जैसे ही परिवादी ठेकेदार से रिश्वत के 1 लाख रूपए लिए, एसीबी टीम ने वहां दबिश दी और विजय कुमार को 1 लाख रूपए रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Tags: acbacb trapcorruption news rajasthanhousing board departmentjaipur acb arrests housing board engineer taking bribejaipur breaking newslatest news rajasthanrajasthan housing board

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .