नागपुर,(ARLive news)। महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद 15 से 21 मार्च तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान सरकारी ऑफिस में केवल 25 फीसदी स्टाफ को आने की अनुमति होगी, वहीं प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। केवल जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से छूट दी गई है।
हालांकि, इस दौरान वैक्सीनेशन ड्राइव चलती रहेगी। नागपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1700 मामले दर्ज किए गए। अब तक शहर में कोविड के 1.62 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 4,215 लोगों की मौत हो चुकी है।


