AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इंडोनेशिया में भयानक सड़क दुर्घटना: 20 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 27 की मौत, 39 घायल

arln-admin by arln-admin
March 11, 2021
Reading Time: 1 min read
27 died 39 injured in indonesia bus accident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जकार्ता,(ARLive news)। इंडोनेशिया में एक भयानक बस दुर्घटना हो गई। यहां के जावा द्वीप में पर्यटकों की एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य लोग घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस प्रमुख एको प्रासेत्यो रोब्बियांतोने कहा, यह बस पश्चिमी जावा के सुबांग शहर से इस्लामी माध्यमिक स्कूल के छात्रों और उनके अभिभावकों के समूह को बुधवार के दिन प्रांत के तासिकामलय जिले में एक तीर्थस्थल पर लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

रोब्बियांतो ने कहा, सुमेदांग जिले में ढलान वाले इस इलाके में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रोब्बियांतोने कहा, पुलिस हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, इस दुर्घटना में जीवित बचे लोगों का कहना है कि वाहन के ब्रेक खराब हो गए थे।

बांदुंग तलाश एवं बचाव एजेंसी प्रमुख देदेन रिदवांसाहने कहा, 27 मृतकों के शवों और 39 घायलों को एक अस्पताल और एक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार सुबह मलबे से बाहर निकाला गया। रिदवांसाह के अनुसार, 13 घायलों की हालत गंभीर है और मृतकों में बस चालक भी शामिल है। इंडोनेशिया में सुरक्षा के खराब मानकों एवं बुनियादी ढांचे के अभाव के कारण सड़क दुर्घटनाएं अकसर होती रहती हैं।

Tags: 27 died 39 injured in indonesia bus accidentindonesiaindonesia bus accidentindonesia newsinternational latest newsinternational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .