उदयपुर,(ARLive news)। सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग के अधिकारियों ने गुरूवार को उदयपुर में दबिश देकर कबाड़ कारोबारी पवन शर्मा को गिरफ्तार किया है। सी जीएसटी की टीम पिछले तीन महीनों से पवन शर्मा की तलाश कर रही थी। उन पर फर्जी कंपनी बनाकर करी 14 करोड़ रूपए की जीएसटी चोरी का आरोप है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के गोविंदगढ़ हाल उदयपुर निवासी पवन शर्मा पिछले कुछ समय से उदयपुर में रह रहे हैं। वे उदयपुर व आस-पास के जिलों के छोटे कबाड़ियों से कबाड़ खरीदते, इसके बाद इसके गुजरात, राजस्थान, दिल्ली से फर्जी बिल बनवा कर जीएसटी चोरी कर रहे थे। इसके लिए इन्होंने 8 से 10 कई फर्जी कंपनियां भी बना रखी हैं।
80 करोड़ रूपए तक का मिल चुका है ट्रांजेक्शन
सेंट्रल-जीएसटी की टीम पवन शर्मा से जुड़े सभी दस्तावेज खंगाल रही है। उन्हें अब तक 80 करोड़ रूपए का ट्रांजेक्शन मिल चुका है। इसमें 14 करोड़ से अधिक राशि की जीएसटी चोरी होने का खुलासा हुआ है। सेंट्रल जीएसटी की टीम अग्रिम पूछताछ में लिए पवन शर्मा को गिरफ्तार कर जोधपुर ले गयी है।


