अजमेर,(ARLive news)। पुष्कर थाना पुलिस ने बुधवार रात नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार से 14.184 किलोग्राम वजनी चांदी की दो सिल्लियां बरामद कर दो लोगों को पकड़ा। साथ ही पुलिस ने कार भी जब्त कर ली।
एसपी जगदीशचन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधवार रात पुष्कर मार्ग पर ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान रेलवे स्टेशन की सरहद गनाहेड़ा से बिना नम्बर संदिग्ध कार को रोका। पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर चांदी जैसी धातु की दो सिल्लियां बरामद की। जिसका वजन 14.184 किलोग्राम है। साथ ही पुलिस ने जयपुर हरमाड़ा अमृत कॉलोनी निवासी अल्फेश सिंह राजपूत व नागौर पादूकलां निवासी पवन कुमार सोनी को पकड़ा, और उनकी कार जब्त कर ली।


