जयपुर,(ARLive news)। सोने के दामों में लगातार गिरावट हो रही है। इसी कारण से इस सप्ताह की शुरूआत में ही जेवराती सोने के दाम टूट कर 45 हजार और इससे कम हो गए हैं। 7 महीनों में सोना करीब 11500 रूपए सस्ता हुआ है।
गत वर्ष में सोने के भाव पर नजर डालें तो अगस्त 2020 में सोने के दाम 56200 रूपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। जो अब गिरते हुए 44410 पर आ गया है। वेबसाइट www.goodreturns.in के अनुसार 3 मार्च को देश में जेवराती सोने के दाम 44,410 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालां कि अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में 1000-500 रूपए का अंतर भी रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,719 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 1,733 डॉलर प्रति औंस पर है। अभी सोना 1,750 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया है।
इस साल में अगर चांदी की बात करें तो वह करीब 1100 रुपए महंगी हुई है। 1 जनवरी को चांदी 66950 रुपए पर थी जो अब 67073 पर है।


