AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान बजट 2021 में जानिए उदयपुर को क्या मिला

arln-admin by arln-admin
February 24, 2021
Reading Time: 1 min read
राजस्थान बजट 2021 में जानिए उदयपुर को क्या मिला


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में बजट 2021-22 पेश किया। इसमें उन्होंने हर वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है। जानिए इसमें उदयपुर के लिए क्या खास है।

  • बजट में उदयपुर के भीण्डर में गजेन्द्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है।
  • आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर पब्लिक हेल्थ कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
  • उदयपुर के झाड़ोल ब्लॉक के मादड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा।
  • उदयपुर में 650 बेड क्षमता के नवीन पीजी छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा।
  • कोविड व अन्य बीमारियों की रोकथाम व उपचार के लिए क्रिटीकल केयर मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज उदयपुर में 50 बेड के आईसीयू व 20 बेड क्षमता के एनआईसीयू विकसित किए जाएंगे।
  • बजट घोषणा के तहत उदयपुर में योग व नेचुरोपैथी का कॉलेज खोला जाएगा।
  • युवाओं की सुविधार्थ यूथ हॉस्टल उदयपुर में साज-सज्जा व सुदृढ़ीकरण कार्य करवाए जाएंगे।
  • उदयपुर के खेरवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होगी।
  • उदयपुर के अनुसूचित क्षेत्र सलूंबर, झाड़़ोल, खेरवाड़ा व लसाडिया में नवीन एकलव्य मॉडल रेजिडेन्शियल स्कूल खोले जाएंगे।
  • उदयपुर में राजकीय आवासीय विद्यालय की स्थापना होगी।
  • बच्चों में नशे की प्रवृति को रोकने एवं ऐसी परिस्थितियों से उन्हे बाहर निकालने के लिए नेहरू बाल संरक्षण कोष के तहत उदयपुर संभाग मुख्यालय पर समेकित बाल पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की जाएगी।
  • विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकसित करने के लिए राज्य में 9 शैक्षिक संभाग स्तर पर इन्क्यूबेशन सेल बनाया जाएगा।
  • सड़कों के मेजर रिपेयर कार्य में उदयपुर में ऋषभदेव, बलुआ, सराडा, चावण्ड, जयसमंद, जगत, झामेश्वर तक (ऋषभदेव, सलूम्बर, सराड़ा)। वल्लभनगर ब्लॉक में दरोली, मंदेरिया, गुपड़ी, जसपुरा स्कूल होते हुए कुराबड़ तक। खेरवाड़ा से कल्याणपुर तक सड़क मरम्मत होगी।
  • उदयपुर जिले के उदयपुर शहर व भीण्डर में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से आवास निर्माण करवाए जाएंगे।
  • उदयपुर में यातायात सुगमता व आधारभूत संरचना के विकास की दृष्टि से भुवाणा चौराहे से प्रतापनगर तक 4 लेन की 5.5 किमी इनर रिंग रोड का निर्माण, प्रतापनगर-भुवाणा 200 फीट सड़क पर अंडरपास निर्माण साउथ विस्तार योजना में सड़क निर्माण आदि कार्य करवाए जाएंगे।
  • साथ ही वाड़ा-ढीकली क्षेत्र में जल भराव समस्या के निदान के लिए नाला निर्माण, पहाड़ी वाटरबॉडीज संरक्षण व पेयजल सुविधा के कार्य करवाए जाएंगे।
  • उदयपुर जिले के कानोड़, फतहनगर-सनवाड़ एवं उदयपुर शहर में उच्च जलाशयों का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने का आदि कार्य (लागत 35 करोड रुपये) करवाए जाएंगे।
  • जिले के वल्लभनगर, भीण्डर, कुराबड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी कार्य (लागत 65 करोड रुपये) करवाए जाएंगे।
  • उदयपुर के सलूंबर में स्लग ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा।
  • उदयपुर में पर्यटकों की सुविधा एवं आकर्षण के लिए फतहसागर में स्थित नेहरू पार्क, रानी रोड, मायरा की गुफा (महाराणा प्रताप शस्त्रागार) गोगुन्दा के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के कार्यों पर 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • उदयपुर के कल्याणपुर (खेरवाड़ा) में नया पुलिस थाना खोला जाएगा।
  • गोगुन्दा में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोले जाएंगे।
  • जिले के ऋषभदेव को नगर पालिका बनाया जाएगा।
Tags: budget for UdaipurBudget Newsbudget2021CMAshokGehlotNewsnewsbudgetudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .