AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कर्नाटक में जिलेटिन स्टिक धमाके से छह लोगों की मौत

arln-admin by arln-admin
February 23, 2021
Reading Time: 1 min read
6 died in karnataka gelatin sticks blast


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु, (ARLive news)। कर्नाटक के चिकबल्लापुर में एक बड़ी दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जिलेटिन स्टिक में धमाका होने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने यहां गैर-कानूनी तरीके से जिलेटिन के स्टिक रखे हुए थे।

लोगों को जब पुलिस की रेड के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें नष्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान जिलेटिन में धमाका हो गया और इसमें छह लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी खदान के लिए जिलेटिन स्टिक का इस्तेमाल करते थे। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि कर्नाटक चिकबल्लापुर में हुए हादसे से दुखी हूं। मृतकों के परिवारजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया और लिखा कि चिकबल्लापुर में हिरणागवल्ली गांव में जिलेटिन धमाके से छह लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कर्नाटक के मंत्री की ओर से बयान दिया गया कि खदान क्षेत्र में हो रहे गैर कानूनी काम पर हमारा एक्शन जारी है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इस तरह का हादसा हुआ, हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Tags: 6 died in karnataka gelatin sticks blastgelatin sticks blast in karnatakakarnataka gelatin sticks blast

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .