AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कृषि बिलों के विरोध में राहुल गांधी ने वायनाड में किसानों के साथ निकाली ट्रैक्टर रैली

arln-admin by arln-admin
February 22, 2021
Reading Time: 1 min read
rahul gandhi leads tractor rally in wayanad kerala opposing new agriculture laws


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वायनाड,(ARLive news)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली। इससे पहले उन्होंने मोदी सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि भाजपा का विचार शक्तिशाली लोगों का सशक्तिकरण है, लेकिन हमारा विचार कमजोरों का सशक्तिकरण करना है। राष्ट्र के विकास के लिए हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। हम अहिंसा, दयालुता, बातचीत और सबकी बातें सुनने में विश्वास करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि UPA के समय विकास का बड़ा कारण मनरेगा था क्योंकि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पैसे आए। पीएम ने संसद में मनरेगा का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था यह भारतीयों का अपमान है लेकिन उनको कोविड के समय मनरेगा का बजट बढ़ाना पड़ा और मानना पड़ा कि मनरेगा ही लोगों को बचा सकता है। आज वह करीब आधा दर्जन योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

कोझीकोड विमान दुर्घटना के पीड़ितों से मिले राहुल

ट्रैक्टर रैली के बाद राहुल गांधी किसानों की सभा को भी संबोधित करेंगे। साेमवार सुबह उन्होंने कोझीकोड विमान दुर्घटना में बचे लोगों से मुलाकात की। पिछले साल 7 अगस्त को कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुर्घटाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 10 शिशुओं सहित 190 यात्री सवार थे। घटना में दो पायलटों सहित कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी।

इसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड में ही इनफैंट जीसस स्कूल में विद्या वाहिनी बस सेवा की शुरुआत की और फिर वायनाड में सेंट जोसेफ स्कूल में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का फोकस केरल पर भी टिका हुआ है। यहां विधानसभा की 140 सीटें हैं। वर्तमान में यहां सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है और पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री हैं।

Tags: @rahulgandhirahul gandhi in wayanadrahul gandhi leads tractor rally in wayanad kerala opposing new agriculture laws

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .