AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प.बंगाल के आईटी इंजीनियर ने उदयपुर के डायमंड व्यापारी से मांगी 30 लाख की फिरौती, गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
February 21, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest it engineer from west bengal in threatening diamond businessman for 30 lakhs rs extortion


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र निवासी डायमंड व्यापारी राजराजेश्वर जैन को फोन पर 30 लाख की फिरौती के लिए मिली जान से मारने की धमकी का आरोपी प.बंगाल निवासी आईटी इंजीनियर निकला है। सवीना थाना पुलिस आरोपी जंगीपाडा हुगली निवासी ब्रह्मपुत्र चक्रवर्ती उर्फ सोमू पुत्र अभिजीत चक्रवर्ती को प.बंगाल से गिरफ्तार उदयपुर लेकर आ गयी है। आरोपी ब्रह्मपुत्र चक्रवर्ती ने आईटी में डिप्लोमा किया हुआ है।

एसपी राजीव पचार ने बताया कि 15 फरवरी को डायमंड व्यापारी राजराजेश्वर पुत्र गणेशलाल जैन ने रिपोर्ट दी थी कि उनके फोन पर जान से मारने की धमकी भरा फोन और मैसेज आया है, जिसमें उनसे अज्ञात ने 30 लाख रूपए की फिरौती मांगी है। इस पर व्यापारी को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवायी गयी। साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता किया गया तो वह प.बंगाल का निकला। साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी की लोकेशन ली। 20 फरवरी को टीम प.बंगाल के हुगली में पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल की टीम सहित थानाधिकारी रवीन्द्र सिंह चारण, हनुवंत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई, कांस्टेबल भगवति लाल और अनिल पूनिया की विशेष भूमिका रही है।

गूगल पर सर्च किया टॉप डायमंड व्यापारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गूगल पर टॉप डायमंड व्यापारी सर्च किया था। इसमें राजराजेश्वर जैन का मोबाइल नंबर, ऑफिस का नंबर और डिटेल प्राप्त हो गयी थी। इसी के जरिए उसने व्यापारी को फोन कर धमकी दी थी। पुलिस उसे ट्रेस न कर सके, तो उसने काॅल करने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया। पुलिस ने बताया इंटरनेट काॅल के कारण ही जब काॅल ट्रेस की तो कजाकिस्तान की लोकेशन आयी थी, इंटरनेट काॅल के कारण ही फिरौती के लिए दूसरा काॅल व्यापारी को उसके ऑफिस नंबर से आया था।। हालां कि पुलिस ने हाई टेक्नोलाॅजी की मदद ली तो आरोपी तक पहुंच गयी।

किसी स्थानीय गैंग का सहयोग होने का अंदेशा

इस मामले में आरोपी के सहयोग के लिए किसी स्थानीय गैंग के शामिल होने का भी अंदेशा हो सकता है। क्यों गिरफ्तार आरोपी का प.बंगाल में कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है, उसके पिता प्रोफेसर हैं, परिवार को जब बेटे की इस हरकत के बारे में पता चला तो सभी अचंभित रह गए। ऐसे में अंदेशा है कि आरोपी युवक को शायद उदयपुर या राजस्थान में स्थानीय स्तर पर कोई सहयोग मिल रहा हो। जिस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Tags: extortion in udaipurUdaipur breaking newsUdaipur Crime Newsudaipur diamond businessmanudaipur diamond businessman threats of 30 lakh rs extortionudaipur extortion caseUdaipur newsudaipur police arrest it engineer from west bengal in threatening diamond businessman for 30 lakhs rs extortion

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .