AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

UAE शारजहां से जूते के सोल में 70.63 लाख का सोना छुपा कर ला रहा युवक जयपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
February 20, 2021
Reading Time: 1 min read
man caught with 1491 gram gold biscuits at jaipur airport


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की बड़ी तस्करी का खुलासा करते हुए 1491 ग्राम के दो सोने के बिस्किट बरामद किए। इसकी कीमत 70 लाख 62 हजार 796 रुपए आंकी गयी है। आरोपी युवक यह सोने के बिस्किट अपने जूते के सोल में छुपा कर ला रहा था, पुलिस ने जूतों को भी जब्त कर आरोपी युवक श्रवण कुमार 26 को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक शारजहां में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है और करीब एक साल पहले काम शारजहां गया था। कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर मुकेश कटारिया और असिस्टेंट कमिश्नर एमएल शेरा की टीम ने यह कार्रवाई की।

डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से निकाला तो बजने लगी बीप

कस्टम विभाग के अफसरों ने बताया कि फ्लाइट से उतरने के बाद जब युवक चेकिंग प्वाइंट के पास पहुंचा तो उसे मेटल से संबंधित सामान निकालकर बाहर रखने के लिए कहा गया। युवक ने अपना पर्सए बेल्ट सहित जेब में रखा अन्य सामान निकालकर बाहर रख दिया। इसके बाद उसके पूरे शरीर की हैंडमेटल डिटेक्टर से जांच की गई। तब भी वह नहीं पकड़ा गया। इसके बाद जब युवक को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से निकाला गया तो बीप बजने लगी।

बीप बजने पर वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को कुछ शक हुआ। शक होने के बाद युवक की दोबारा मेटल डिटेक्टर से जांच तो बीप नहीं बजी। लेकिन जैसे ही वह फिर से डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से निकाला तो बीप बजने लगी। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने युवक से सख्ती से पूछताछ की और उसके जूते उतरवाए। जूतों की जांच जब हैंड मेटल डिटेक्टर से की तो पता चला उसमें सोना रखा है।

किसे देना था सोना कुछ नहीं पता

युवक ने पूछताछ में बताया कि वहां एक व्यक्ति ने मेरा टिकट खर्च और 10 हजार रुपए एक्सट्रा दिए और कहा कि जयपुर एयरपोर्ट के बाहर एक व्यक्ति मिलेगा। वह अपने आप तुम्हें पहचान लेगा। उस व्यक्ति को पहले ही श्रवण की फोटो वाट्सएप पर भेज दी थी। कस्टम विभाग अब सोना मंगवाने वाले की पड़ताल कर रही है।

Tags: 1491 gram gold biscuits seized from jaipur airportcustom department seized gold at airport from uaeman caught with 1491 gram gold biscuits at jaipur airportUAE

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .