AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बोर्ड एग्जाम को तनाव मुक्त बनाने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

arln-admin by arln-admin
February 19, 2021
Reading Time: 1 min read
pariksha pe charcha 2021 pm modi will interact with students preparing board exam


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों के साथ वार्षिक संवाद कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” का आयोजन इस साल ऑनलाइन किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी बोर्ड की परीक्षा में बैठने जा रहे छात्रों से ” परीक्षा पर चर्चा ” करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों से बातचीत करके उनका हौसला बढ़ाएंगे।

इस साल कोरोना के कारण सही से कक्षाएं भी नही हो पाई, इसलिए इस बार ये परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम इस साल ऑनलाइन होगा। इतना ही नहीं परीक्षा की टेंशन और दबाव से मुक्त होने के टिप्स भी शेयर करेंगे।

छात्र 18 फरवरी से 14 मार्च तक पंजीकरण कर सकते हैं

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के साथ यह चर्चा उनकी परीक्षाएं शुरू होने से पहले मार्च में की जाएगी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, मुझे यह सूचना साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सभी छात्रों को जिस चर्चा का इंतजार था, वह अब होने वाली है। “परीक्षा पे चर्चा” 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिल कर मुस्कुराते हुए अपनी परीक्षाओं की बाधा को पार करने के लिए तैयार हो जाएं।

कक्षा 9 से 12वीं के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के अवसर के लिए 18 फरवरी से 14 मार्च तक पंजीकरण कर सकते हैं। इस वर्ष, इंटरैक्शन वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा और यह माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी खुला है। देश भर के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके डर, चिंताओं और सुझावों पर चर्चा करने का मौका दिया जाएगा। प्रतिभागियों में से 1500 छात्रों, 250 माता-पिता और 250 शिक्षकों को विजेता के रूप में चुना जाएगा। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का एक डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

Tags: board exam preparationpariksha pe charcha 2021pariksha pe charcha 2021 pm modi will interact with students preparing board exampm modi speech for board exam studentspm modi will interact with students preparing board examPM Narendra modi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .