AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देश में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका

arln-admin by arln-admin
February 19, 2021
Reading Time: 1 min read
India has vaccinated more than 1 crore healthcare workers and frontline workers till 18 feb 2021


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के मन का खौफ अब कम होता दिख रहा है। 18 फरवरी तक देश भर में 1 करोड़ 1 लाख 88 हजार स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। बीते दिन 6 लाख 58 हजार 674 लोगों को टीका लगा। टीके की दूसरी खुराक लेने वालों में से 58.20 फीसदी लोग सात राज्यों से हैं।

अकेले कर्नाटक में 14.74 फीसदी (54,397 खुराक) इंजेक्शन लगे हैं। टीकाकरण के खिलाफ अस्पताल में भर्ती का प्रतिशत 0.0004 फीसदी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, अभी तक कोरोना टीका से एक भी लोगों की मौत की सूचना मिली है।

टीके की कुल 94 लाख 22,228 खुराक के इंजेक्शन लाभार्थियों को लगे

प्रांतों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 18 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 1,99,305 टीकाकरण सत्रों में टीके की कुल 94,22,228 खुराक के इंजेक्शन लाभार्थियों को लगाये गये हैं। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 कोरोना योद्धा (पहली खुराक) शामिल हैं।

देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 28 दिन पूरे होने के बाद 13 फरवरी से उन लोगों को टीके की दूसरी खुराक का इंजेक्शन लगना शुरू हो गया है, जिन्होंने कम से कम 28 दिन पहले पहली खुराक ली थी।

कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ। टीकाकरण के 33वें दिन (18 फरवरी) को 7,932 सत्रों में टीके के 4,22,998 खुराक के इंजेक्शन लगाए गए। इनमें से 3,30,208 लोगों को पहली खुराक जबकि 92,790 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

Tags: corona vaccination crosses 1 crore dosecorona vaccineIndia has vaccinated more than 1 crore healthcare workers and frontline workers

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .