AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, सभी एक ही कॉलेज के कर्मचारी हैं

arln-admin by arln-admin
February 18, 2021
Reading Time: 1 min read
police arrest exam cheating gang in jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने रेलवे भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने वाले एक गिरोह के एक कॉलेज के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षार्थियों से प्रतियोगी परीक्षाओं में पास करवाने की गारंटी देकर उन्हें नकल कराने के लिए तीन से पांच लाख रुपए वसूलते थे।

डीसीपी हरेंद्र महावर ने बताया कि टीसीएस कम्पनी के मैनेजर शिवशंकर सैनी ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि टीसीएस कम्पनी द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। बुधवार को सीतापुरा जयपुर में स्थित जीआईटी कॉलेज में भी एक परीक्षा चल रही थी। इस दौरान फ्लाइंग टीम को चैकिंग के दौरान परीक्षार्थी मुकेश कुमार के पास प्रश्नों के उत्तर लिखी हुई एक पर्ची मिली। पूछताछ में मुकेश ने ड्यूटी में लगे परिवीक्षकों द्वारा उत्तर लिखी हुई पर्ची देना बताया।

पुलिस ने मुकेश की निशानदेही पर कॉलेज के पांच कर्मचारियों 21 वर्षीय विकास गुर्जर निवासी गांव श्रीरामपुरा, कानोता, 26 वर्षीय राधाकिशन गुर्जर निवासी गांव श्रीरामपुरा, कानोता, 28 वर्षीय सुरेश गुर्जर निवासी दतवास, टोंक, 25 वर्षीय मुकेश कुमार गुर्जर निवासी गांव सुंदरपुरा थाना कोटपूतली, 27 वर्षीय अशोक कुमार मीणा गांव चांदावास थाना रामगढ़ पचवारा जिला दौसा, 28 वर्षीय अशोक चौधरी निवासी सदारामपुरा थाना चाकसू को गिरफ्तार किया गया है।

थानाप्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पूछताछ में परीक्षार्थी मुकेश कुमार से पता चला कि एक परिचित के जरिए अशोक चौधरी से मुलाकात हुई थी। और परीक्षा में नकल सामग्री पहुंचाने के लिए 3 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद परीक्षा के दौरान परिवीक्षक अशोक चौधरी और उसके चारों साथियों ने परीक्षार्थी मुकेश तक उत्तर पहुंचा दिए।

Tags: exam cheating gang in jaipurpolice arrest exam cheating gang in jaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .