तमिलनाडु,(ARLive news)। तमिलनाडु के विरूधुनगर स्थित पटाखा बनाने की फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 36 लोग घायल है। आग इतनी भीषण थी कि उसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और वहां पर आग बुझाने का काम जारी है।
पुलिस-प्रशासन की टीमें आसपास की इमारतों को भी खाली करवा रही हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि 6 महीने के अंदर तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हादसे का ये दूसरा मामला है। इससे पहले सितंबर 2020 में कुड्डालोर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। उस हादसे में 7 लोगों की जान गई थी, जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। ये हादसा इतना भयानक था कि फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए और उसके मालिक की भी मौत हो गई।

