AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अमेरिका में फुटबॉल प्रतियोगिता दौरान चलाया गया किसान आंदोलन पर वीडियो

arln-admin by arln-admin
February 9, 2021
Reading Time: 1 min read
farmers protest video played in california during super bowl football championship 1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क,(ARLive news)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक फुटबॉल प्रतियोगिता सुपर बाउल के दौरान भारत में जारी किसान आंदोलन पर आधारित 40 सेकेंड का वीडियो चलाया गया। इस प्रतियोगिता को अमेरिका में करोड़ों लोग देखते हैं। यह वीडियो मानवाधिकार के लिए पहचाने जाने वाले मार्टिन लूथर किंग के बयान के साथ शुरू हुआ। इसके अलावा, उसमें फ्रेस्नो शहर के महापौर जेरी डेयर यह कहते दिखे, ‘‘भारत के हमारे भाई-बहनों, हम आपको बताना चाहते हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं।”

हालांकि, यह वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि केवल फ्रेस्नो काउंटी में ही प्रसारित किया गया। इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अमेरिकी गायिका रिहाना ने भी प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था।

अमेरिका में गत रविवार को 80 से अधिक सिख समूहों ने भारत में किसान आंदोलन के समर्थन में सामाजिक संगठनों के साथ एक विशेष बैठक बुलाई, जिसमें फ्रेस्नो (कैलिफोर्निया) के मेयर जेरी डायर ने कहा कि दुनिया में कहीं भी चाहे वो भारत हो या अमेरिका, अगर लोकतंत्र का क्षरण होता है, तो सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि किसान किसी भी देश की रीढ़ होते हैं और सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए और इसका हल ढूंढना चाहिए।

बैठक में उन कलाकारों और खिलाड़ियों के विरोध की घोषणा की गई जो किसान आंदोलन के खिलाफ बोल रहे थे। अमेरिकी लोगों ने घोषणा की कि उन बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों, जिन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को गिरवी रखा और किसानों के खिलाफ अभियान चलाया, का अमेरिका में हर जगह बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी प्रचारक ने अमेरिका में उनका समर्थन किया तो उनका व्यापक विरोध किया जाएगा।

Tags: farmers protest played in california during super bowlfarmers protest video played in californiasuper bowl football championship

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .