AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा

arln-admin by arln-admin
February 3, 2021
Reading Time: 1 min read
ruckus in rajya sabha on farmers protest or agriculture law


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। नए कृषि कानून को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में 70 दिन से किसान आंदोलन जारी है। इस कड़ाके की सर्दी में किसानों के मुद्दे ने बजट सत्र का माहौल गरमा दिया है। बजट सत्र के तीसरे दिन भी राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। हालांकि कुछ देर बाद किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई।

फिलहाल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा पहुंचे हैं। राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के तीन सदस्यों संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को सदन की कार्यवाही बाधित करने पर दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। बाद में उन्हें मार्शल की मदद से सदन से बाहर किया गया। राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर साढ़े 14 घंटे तक चर्चा होगी। सरकार और विपक्ष में सहमति बन चुकी है।

पत्रकारों, सोशल एक्टिविस्टों पर राजद्रोह के तहत मामले दर्ज करने का मुद्दा उठा

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव राज्यसभा में पेश। असम से भाजपा सांसद भुवनेश्वर कलिता ने चर्चा की शुरुआत की। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही को बाधित करने पर आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता को दिन भर के लिए निलंबित किया, बैठक करीब पांच मिनट के लिए स्थगित । कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों, सोशल एक्टिविस्टों पर राजद्रोह की धाराओं के तहत मामले दर्ज कराने का मुद्दा उठाया।

सभापति वेंकैया नायडू ने आप सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता का नाम लेकर कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की। विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित। आप सांसद संजय सिंह ने वेल में आकर नारेबाजी की। सदन के भीतर मोबाइल फोन उपयोग पर सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि यह सदन की कार्यवाही चलाने के नियमों का उल्लंघन है।

सभापति ने सांसदों को नसीहत दी

सांसदों को नसीहत देते हुए सभापति ने कहा कि कार्ड डिस्प्ले करना या फिर कोई आपत्तिजनक काम करना सदन में उचित नहीं है। विपक्ष किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए अड़ा हुआ है। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी के अलावा बसपा, सीपीआई, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, सीपीआई (एम) ने भी किसानों के मुद्दे पर नोटिस दिया है।

कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने नए कृषि कानून और किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

Tags: Farmers issue in rajya sabha assemblyRajya sabha assemblyruckus in rajya sabha on farmers protest or agriculture law

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .