नई दिल्ली,(ARLive news)। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन कभी कमजोर नहीं हुआ, हमारी लड़ाई लगातार जारी है। अगर सरकार चाहती है कि दबाव में आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वैसा नहीं होगा। हम अपने मुद्दों पर अड़े हुए हैं।
दिल्ली में घुसने का हमारा अब कोई प्लान नहीं है। 6 फरवरी के चक्के जाम को लेकर राकेश टिकैत ने बयान दिया कि दिल्ली-एनसीआर के पास ऐसा कुछ नहीं होगा। किसान अपनी-अपनी जगहों पर सड़क बंद करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।


