AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल 8 फरवरी से खुलेंगे, आयोजनों में 200 लोगों की उपस्थिति की छूट

arln-admin by arln-admin
February 1, 2021
Reading Time: 1 min read
rajasthan school college cinema theater swimingpool will open from 8 feburary with covid19 guidlines


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही कमी को देखते हुए 8 फरवरी से स्कूलों को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों और काॅलेजों को स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही, सभी सिनेमा हाॅल, थियेटर और स्विमिंग पूल आदि भी खुल सकेंगे। हालां कि सिनेमा, थिऐटर, मल्टीप्लेक्स आदि को कुल क्षमता की 50 प्रतिशत सीटों तक ही खोलने की अनुमति होगी।

इसके अलावा सामाजिक एवं अन्य आयोजनों में 200 लोगों तक उपस्थिति की छूट होगी। मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को कोरोना संक्रमण और टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में पटाखों की दुकानों तथा विभिन्न धर्मों के मेलों के आयोजन के विषय में पूर्व में लगाए गए प्रतिबन्धों में शिथिलता देने के लिए नए दिशा-निर्देश तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी भी पूरी तरह टला नहीं है। ऐसे में, सभी को अभी भी अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुल क्षमता की 50 प्रतिशत सीटों तक ही खोलने की अनुमति होगी

गहलोत ने अधिकारियों को स्कूलों-काॅलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ने पर संक्रमण को रोकने के लिए प्रोटोकाॅल की पालना के प्रति अधिक सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों को कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों की तरह कक्षा 6 से 8 और काॅलेज छात्र-छात्राओं के लिए भी 50 प्रतिशत उपस्थिति सहित हैल्थ प्रोटोकाॅल की पूर्ण पालना होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा, थिऐटर, मल्टीप्लेक्स आदि को कुल क्षमता की 50 प्रतिशत सीटों तक ही खोलने की अनुमति होगी।

इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर, शासन सचिव चिकित्सा षिक्षा वैभव गालरिया, शासन सचिव स्वायत्त शासन भवानी सिंह देथा, सूचना जनसम्पर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Corona Guidlines in feburary 2021Corona unlock Guidlines in feburaryRajasthan college unlock from 8 feburary 2021Rajasthan Corona unlock Guidlines in feburaryRajasthan unlock from 8 feburary 2021

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .