उदयपुर,(ARLive news)। चैंबर्स ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा टैक्स बार एसोसिएशन के साथ हुई वेबिनार वार्ता में मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने ‘विवाद से विश्वास स्कीम’ के आवेदक करदाताओं की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।
वेबिनार में आयकर विभाग की ओर से मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा, प्रधान आयकर आयुक्त आरके सिन्हा, अपर आयकर आयुक्त एम.रघुवीर सहित अजमेर व कोटा रेंज के प्रमुखों ने भी विभिन्न मुद्दों पर करदाताओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। यूसीसीआई तथा सीए व टैक्स बार एसोसिएशन उदयपुर, कोटा एवं अजमेर के सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता निभाई।
आवेदन की अन्तिम तिथि को बढ़ा कर 31 जनवरी कर दी गई है
मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने ‘विवाद से विश्वास स्कीम’ का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि को बढ़ा कर 31 जनवरी, 2021 कर दी गई है। यह योजना कर विवादों को बहुत ही सुविधा जनक रूप से हल करने के लिए विभाग द्वारा जारी की गई है। मुख्य आयकर आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि किसी भी करदाता को आयकर विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वे निसंकोच सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को कार्यालय समय के दौरान उनसे मिल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा रिफण्ड से संबंधित विभिन्न समस्याओं, set-aside cases से संबंधित, exemption unit & transfer pricing unit से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जा रहा है। फिर भी यदि किसी केस में कोई बिलम्ब हो रहा है तो वह तुरन्त उनके संज्ञान में लाया जाये।


