AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फर्जी रसीद से राम मंदिर के लिए धन जुटाता युवक पकड़ा गया

arln-admin by arln-admin
January 15, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur man arrested in fraud name of ram mandir


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में अनधिकृत संगठन के नाम की रसीद बनाकर राम मंदिर के लिए धन जुटाते एक युवक को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण समिति के उदयपुर महानगर प्रमुख अशोक प्रजापत ने बताया कि केसरिया हिन्दु परिषद के नाम की रसीदों पर राम मंदिर के लिए कुछ युवक चंदा जुटा रहे थे। गुरुवार सुबह से ही विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनकी तलाश शुरू कर दी और शाम को उनके पकड़ में आते ही उन्हें सुखेर थाना पुलिस को सौंप दिया।

प्रजापत ने बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का पावन कार्य हो रहा है, जिसके लिए पूरे देश में घर-घर जाकर हर परिवार से उनकी श्रद्धा को मंदिर निर्माण के लिए पहुंचाने का अभियान 15 जनवरी से शुरू हुआ है। इसके लिए अयोध्या से ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन आए हैं। उन पर विशेष नंबर भी अंकित हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि निधि समर्पण अभियान के लिए स्थानीय नगर-ग्राम-मोहल्ले के स्तर तक समितियां बनाई गई हैं, जिनमें शामिल कार्यकर्ताओं से उस क्षेत्र के आमजन पूर्व से ही परिचित होंगे। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ धोखा करने वाले तुरंत पकड़ में आ रहे हैं और पुलिस को उन्हें सौंपकर भगवान राम के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

Tags: FraudManCollectingMoneyNameOfRamMandirInUdaipurRamMandirUdaipurNewsUpdate

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .