AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान : उदयपुर में पहले दिन 60 लाख 51 हजार निधि समर्पित

arln-admin by arln-admin
January 15, 2021
Reading Time: 1 min read
ram mandir nidhi samarpan abhiyan 60 lakh 51000 rs donation collects first day in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए घर-घर में निधि समर्पण की भावना को जाग्रत करने का अभियान मेवाड़ के अधिपति भगवान एकलिंगनाथ की आराधना से हुआ। कैलाशपुरी में भगवान एकलिंगनाथ और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ ही रामभक्तों ने घर-घर अलख जगाने की हुंकार भरी। अभियान के पहले ही दिन शुक्रवार को उदयपुर में समाजसेवियों ने 60 लाख 51 हजार रुपये की निधि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की।

कार्यक्रम में उदयपुर के विभिन्न समाजसेवियों-जनप्रतिनिधियों ने 32 लाख 44 हजार 333 रुपये का निधि समर्पण किया। इनमें नगर निगम उदयपुर के महापौर गोविन्द सिंह टाक, नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी पवन शर्मा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, समाजसेवी राजेश मूंदड़ा, समाजसेवी विकास सुराणा, समाजसेवी शंकर पटेल आदि शामिल हैं।

समाज सेवियों ने बढ़चढ़ कर किया योगदान

समाजसेवी दूल्हे सिंह राणा ने 1 लाख 21 हजार व समाजसेवी सुरेश भण्डारी (शर्मा) ने 1 लाख 25 हजार, प्रतिभा जीतेन्द्र नागदा ने 2 लाख 11111, महिपाल सिंह ने 1 लाख, मोहन शर्मा ने 21 हजार, हुकुम नागदा ने 21 हजार भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के निमित्त अर्पित किया। समाजसेवी नेमीचन्द शर्मा धोली मगरी ने 1 लाख 21 हजार, हनुमानसिंह राठौड़ के परिवार ने 1 लाख रुपये, पुरुषोत्तम कन्धारी ने 11 हजार, देवकिशन मेनारिया ने 21 हजार, रमेश टेलर ने 11 हजार, भोपाल नाहर ने 11 हजार, डाॅ. सुरेश जोशी ने 21 हजार की राशि के चेक राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदान किए।

यूनिवरसिटी रोड निवासी समाजसेवी जगदीश साहू परिवार ने 1 लाख 25 हजार रुपये, गणेश घाटी क्षेत्र से समाजसेवी जमनालाल प्रकाशचंद्र सोनी गुड़ली वाला ने 1 लाख 11 हजार रुपये, जड़ियों की ओल निवासी समाजसेवी लोकेश सोनी ने 11 हजार 111 रुपये, भण्डारियों की घाटी निवासी समाजसेवी यशवंत नाथूलाल सोनी ने 11 हजार 111 रुपये, गौड़ चौक निवासी समाजसेवी दर्शन शर्मा ने 21 हजार रुपये, प्रकाश सोनी 11 हजार 111, प्रशांत सोनी 21 हजार, रमेश सोनी 21 हजार 121, संजय सोनी 11 हजार 111 रुपये की राशि के चेक मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किए

Tags: RamMandirRamMandirNidhiSamarpanAbhiyanRamMandirNidhiSamarpanAbhiyanUdaipurUdaipurRamMandirNidhiSamarpanAbhiyan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .