उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में भाग्योदय होटल के पास हाईवे पर बाइक सवार युवक की गर्दन में चाइनीज मांझा फंसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। युवक अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था, जब चलती बाइक पर अचानक युवक की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गयी। बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हुआ है।
थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि नयागांव खेरवाड़ा निवासी लक्ष्य पुत्र अशोक कुमार सुथार की मौत हुई है। वहीं इसका साथी बरूठी बिच्छीवाड़ा निवासी प्रवीण पुत्र जीवा मीणा घाय हुआहै। लक्ष्य और प्रवीण बाइक से जा रहे थे। ये दोनों हाईवे पर भाग्योदय होटल के पास पहुंचे थे कि चलती बाइक पर अचानक से एक मांझा लक्ष्य की गर्दन में फंस गया। मांझे से लक्ष्य की गर्दन कट गयी और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मांझा प्रवीण पर भी आया तो उसने मांझा हाथ से पकड़ कर खुद को बचाया। इससे प्रवीण का हाथ कट गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रवीण का उपचार करवाया और लक्ष्य का शव मोरचरी पहुंचा परिजनों को सूचित किया। पोस्टमार्टम के बार शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।


