AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी के साथ बाजार में आई तेजी: सेंसेक्स पहली बार 48000 के पार खुला

arln-admin by arln-admin
January 4, 2021
Reading Time: 1 min read
sensex closes above 48000 after corona vaccine approval


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) की दो वैक्सीन को मिली मंजूरी की खबर से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 48000 का आंकड़ा पार किया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 236.65 अंक (0.49 फीसदी) ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला।

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख अपनाया। हंगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 172 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 27,404 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 18 अंक ऊपर 3,491 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जापान का निक्केई इंडेक्स 199 अंक (0.73 फीसदी) नीचे 27,444 पर कारोबार कर रहा है।

बड़ी कम्पनियों के शेयर हरे निशान पर खुले

दिग्गज शेयरों की बात करें, शुरुआती कारोबार के दौरान रिलायंस के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, टीसीएस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आदि शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

Tags: CoronaVaccineEffectesOnShareMarketSensexSensexClosesAbove48000AfterCoronaVaccineApprovalSensexOnHighAfterCoronaVaccineApprovalShareMarket

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .