AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली युवक की जान : 11केवी की विद्युत लाइन टूट कर सड़क पर गिरी, युवक चपेट में आया, मौत

arln-admin by arln-admin
January 2, 2021
Reading Time: 1 min read
man died due to current of 11 kv line in chittodgarh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्तौड़गढ़,(ARLive news)। चित्तौड़गढ़ से रावतभाटा मार्ग पर शनिवार को 11 केवी की विद्युत लाइन टूट कर सड़क पर गिर गयी और इस दौरान वहां से गुजर रहा युवक सड़क पर पड़ी लाइन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। बिजली का तार टूटने की सूचना के बावजूद सप्लाई बंद नहीं करने और इसकी चपेट में आने से युवक की मौत होने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसका जिम्मेदार बताया।

बिजली विभाग की लापरवाही से हुए इस हादसे के आक्रोषित ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और रास्ता जाम कर शव को लेकर वहीं बैठ गए। ग्रामीणों ने बोराव कस्बे को भी बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने लापरवाह विद्युत कर्मियों पर कार्यवाही और मुआवजे की मांग की।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह प्रतापपुरा निवासी शिवलाल सेन 24 मोटर साइकिल से प्रतापपुरा से बोराव जा रहा था। इस दौरान अचानक 11 केवी की बिजली लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी की मौत हो गई। आक्रोशित लोग और दुकानदार इसे बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं।

सूचना के बाद भी बिजली सप्लाई बंद नहीं की थी

युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया है। घटना के विरोध में बोराव कस्बे को भी बंद कर दिया गया है। लोगों का आरोप है कि जब करंट फैल रहा था तो लोगों ने फोन कर ग्रिड स्टेशन पर सूचित किया लेकिन बिजली बंद नहीं की गई। घटना के बाद लोग ग्रिड स्टेशन पर गए। इस दौरान कर्मचारी वहां से भाग गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। रावतभाटा चित्तौड़गढ़ स्टेट हाईवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी ।

Tags: AVVNLChhittodgarhNewsElectricityCurrentManDiedInCurrentOf11kvLineInChhittodgarh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .