AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वनकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले तस्कर गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
January 1, 2021
Reading Time: 1 min read
3 smugglers arrested in attempt to murder case of forest guard in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। झाड़ोल पुलिस ने वन क्षेत्र में तीन दिन पहले वन कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने वाले तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और आदतन अपराधी है। पुलिस ने बताया कि फलासिया निवासी मांगीलाल पुत्र पन्नालाल निवासी फलासिया, आवरडा निवासी धर्मपाल उर्फ धर्मा पुत्र गणेश पारगी और बीड़ा झाड़ोल निवासी कालुलाल पुत्र प्रभुलाल को गिरफ्तार किया है।

आरोपी मांगीलाल थाने का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर चोरी, मारपीट तथा शराब तस्करी के कई प्रकरण दर्ज है। आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्मा व कालुलाल दोनो लकडी के अवैध कारोबार करने में सक्रिय हैं और धर्मा पर पूर्व में फोरेस्ट एक्ट तथा शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले झाडोल वन रेंज में वन विभाग की नाकाबन्दी को लकड़ी तस्करो द्वारा तोडने पर वन कर्मियों ने तस्करो का पीछा कर डम्पर को रोकने का प्रयास किया था, तब डम्पर चालक ने वनकर्मियों की टीम की मोटर साईकिल को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया था। हादसे में दोनों वनकर्मी गंभीर घायल हो गए थे। डम्पर के टायर में मोटर साईकिल फंस जाने से तस्कर डम्पर को खडा कर जंगल में भाग गये।

Tags: ForestInUdaipurForestSmugglingInUdaipurThreeSmugglersArrestedInAttackOnForestGuardUdaipurForestNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .