AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने पत्नी और चार बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा की खुदकुशी

arln-admin by arln-admin
December 25, 2020
Reading Time: 1 min read
man killed her wife 4 kids and suicide himself in kherwada udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक के पत्नी और चार बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी करने की दर्दनाक घटना सामने आयी है। आज सुबह जब ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटके देखा तो घर पर सूचना देने पहुंचे, तो वहां पत्नी और चार मासूम बच्चों के शव पड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

खेरवाड़ा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि रणजीत पुत्र जदगीश मीणा की लाश पेड़ से फांसी के फंदे से लटकी मिली है। वहीं इसकी पत्नी कोकिल मीणा 30 वर्षीय, इनके चार बच्चे 6 वर्षीय जसोदा, 5 वर्षीय लोकेश, 4 वर्षीय गंजी और 12 माह की बेटी गुड्डी के शव घर में मिले हैं। इनकी हत्या धारदार हथियार से हुई है। प्रथमदृष्ट्या लगता है कि रणजीत ने पहले पत्नी और बच्चों की घर में हत्या की और फिर बाद में घर से कुछ दूर पेड़ पर फांसी लगाकर उसने खुदकुशी कर ली।

हर पहलू की हो रही है जांच

सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम भी फांसी लगाने वाले स्थान और उस घर जहां महिला और बच्चों के शव मिले वहां पहुंची और एफएसएल सैंपल लिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बेहद दर्दनाक है। घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है।

पुलिस को मृतक के परिचितों और आस-पड़ोसियों ने बताया कि रणजीत मजदूरी करता था। लाॅकडाउन के बाद से ही परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इससे रणजीत काफी तनाव में भी था। किसी कारण को लेकर गुरूवार रात को भी रणजीत और उसकी पत्नी में झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। हालां कि पुलिस ने घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं किया है।

Tags: #UdaipurBreakingNewsKherwadaManKilledHisWife4KidsAndSuicideManKilledHisWife4KidsAndSuicideInUdaipurUdaipurBreakingNewsUdaipurManKilledHisWifeOrKidsAndSuicideUdaipurNewsUpdate

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .