जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि दीपावली के त्यौहार की तरह ही नववर्ष का जश्न भी घरों के अन्दर रहकर अपने परिवार के साथ मनाएं, ताकि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हो सके। स्वयं की, अपने परिजनों और आमजन के जीवन की रक्षा के लिए यह जरूरी है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि नववर्ष के दृष्टिगत आगामी कुछ सप्ताहों के दौरान पूरे प्रदेश में भीड़ में इकट्ठा होने, सामूहिक आयोजनों और आतिशबाजी आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा तथा सड़कों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की गश्त तथा कार्रवाई अधिक सख्त होगी।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी कर राज्यों को बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ रोकने, यथासंभव धार्मिक-सामाजिक आयोजनों की अनुमति नहीं देने जैसे कड़े कदम उठाने को कहा है। राजस्थान वह राज्य होगा जो इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेगा।
अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं
कोरोना की निशुल्क वैक्सीन देने की केन्द्र सरकार घोषणा करे
मुख्यमंत्री अषोक गहलोत ने कहा है कि केन्द्र सरकार से अपील की है कि वह कोविड-19 के लिए सभी नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाने की स्पष्ट घोषणा करे। सही समय पर जानकारी देने से आमजन के बीच वैक्सीन की कीमत और उपलब्धता के बारे में भ्रम की स्थिति दूर होगी। लोगों का आत्म.विश्वास बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्थान में सभी को कोविड वैक्सीन देने के लिए पुख्ता तैयारियां करें।


