नई दिल्ली,(ARLive news)। किसानों का आंदोलन का आज 23वां दिन है और देश की राजधानी के बॉर्डर पर अड़े किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई छोड़ने को तैयार नहीं है। कड़ाके की ठंड और चल रही शीत लहर के बीच किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर और अधिक टेंट्स का इंतजाम करने में जुटे हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के दयाल सिंह ने कहा, पीएम को किसानों ने से बातचीत करना चाहिए और कृषि कानून वापस लें। हम इन कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेंगे।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया और नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाएं।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। इस बीच किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के दयाल सिंह ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है, उसमें हम यकीन नहीं रखते. अगर सरकार बातचीत करके काले कानून वापस लेती है तो ठीक, नहीं तो हम ये मोर्चा नहीं छोड़ेंगे”।


