AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी और शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश के बीच 55 सालों बाद रेल लिंक का किया उद्घाटन

arln-admin by arln-admin
December 17, 2020
Reading Time: 1 min read
pm narendra modi or bangladesh pm sheikh hasina summit


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने गुरुवार को भारत-बांग्लादेश वर्चुअल समिट में शिरकत की। दोनों ने संयुक्त रूप से चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 1965 से बंद 6 में से 5 रेल लिंक फिर से शुरू हो जाएंगे। बांग्लादेश 1971 में हुए युद्ध में जीत की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी के चलते इस वर्चुअल समिट का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खूब हौसला दिखाया है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दोनों देशों के बीच अच्छा सहयोग रहा।वैक्सीन को लेकर भी भारत, बांग्लादेश की हरसंभव मदद करेगा। हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति का बांग्लादेश अहम हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने ‘बंगबंधु-बापू’ डिजिटल प्रदर्शनी का इनॉगरेशन किया।

1965 की लड़ाई के वक्त बंद किया था ये लिंक

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 1971 की जंग में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, मैं भारत की सरकार और लोगों की आभारी हूं, जिनके सहयोग से हमें आजादी मिली। चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक भारत और बांग्लादेश के बीच हैं। ये फिर से शुरू किया गया है। ये लिंक भारत-पाकिस्तान के बीच हुई 1965 की लड़ाई के वक्त बंद किया गया था। इस लिंक के शुरू होने से बांग्लादेश से असम, बंगाल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी। शुरुआत में इस लिंक का इस्तेमाल सामान लाने-जाने के लिए किया जाएगा, बाद में पैसेंजर सेवा शुरू हो सकती है।

Tags: #BangladeshPMSheikhHasina#PMModi#PMModiSummitWithBangladeshPMSheikhHasina

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .