नई दिल्ली,(ARLive News)। साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में जीत मिली थी और एक देश के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।
विजय दिवस के स्वर्णिम 50 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और अमर ज्योति से स्वर्णिम विजय मशाल को प्रज्ज्वलित की। पीएम मोदी ने विजय मशाल को 1971 के युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं के गांवों सहित देश के विभिन्न भागों के लिए रवाना किया। इन विजेताओं के गांवों के अलावा 1971 के युद्ध स्थलों की मिट्टी को नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लाया जाएगा। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष सीडीएस बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित रहे।
विजय दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


